टिमरनी: भविष्य से भेंट: अधिकारियों ने बच्चों को दिए सफलता के मंत्र, टिमरनी सहित पूरे जिले में उत्साह
Timarni, Harda | Apr 4, 2026 स्कूल चले हम’ अभियान के तहत जिले और टिमरनी क्षेत्र की शासकीय स्कूलों में ‘भविष्य से भेंट’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अधिकारियों ने स्कूल पहुंचकर बच्चों की क्लास ली और उनका मार्गदर्शन किया। आज 4 अप्रैल शाम 5 बजे अधिकारियों ने विद्यार्थियों से संवाद कर सफलता के मंत्र बताए और अपने अनुभव साझा किए।