बिक्रमगंज: विक्रमगंज में एसडीएम के जनता दरबार में 94 परिवादियों की समस्याओं की हुई सुनवाई
बिक्रमगंज अनुमंडल पदाधिकारी, दिलीप कुमार ने सोमवार को 1 बजे कार्यालय कक्ष में सबका सम्मान-जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आम नागरिकों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जनता दरबार में कुल 94 परिवादियों की समस्याओं की सुनवाई की गई।