हनुमानगढ़: रोड़ावाली गांव के पास स्लीपर कोच बस और टेंपो में भिड़ंत, हादसे में टेंपो चालक ने मौके पर तोड़ा दम
जिले में रोड़ावाली गांव के पास विजय ट्रेवल्स की स्लीपर कोच बस और टेंपो के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टेंपो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर से बस और टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलने पर जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार, विजय ट्रेवल्स की स्लीपर कोच बस जम्मू से अजमेर जा रही थी।