ललितपुर: पुरानी रंजिश के चलते नकाबपोश दबंगों ने आईटीआई कॉलेज के पास जेसीबी चालक के साथ की मारपीट, वीडियो आया सामने
ललितपुर शहर के आईटीआई कॉलेज के पास पुरानी रंजिश के चलते आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने जेसीबी चालक के साथ लोहे की राड एवं धारदार हथियारों से जमकर मारपीट की। मारपीट से बचने के लिए पीड़ित एक दुकान में घुस गया। जहां से दबंगों ने उसे सड़क पर खींचकर दोबारा से उसके साथ मारपीट की। मारपीट की घटना के बाद उक्त पीड़ित की हालत मरणासन्न बनी हुई है।