किशनगंज जिला में एन्टी नाराकोटिक्स टाक्स फोर्स (ए०एन०टी०एफ०) के द्वारा अवैध मादक पदार्थ हेरोईन (ब्राउन शुगर) के साथ एक (01) तस्कर को किया गया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 80 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोईन (ब्राउन शुगर), 30,550/- भारतीय रुपया एवं 23,47,900/- नेपाली रूपया किया गया बरामद।
80 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोईन (ब्राउन शुगर), जिसका अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मूल्य करीब 16 (सोलह) लाख रूपया आंका गया है।
कोई भी आम नागरिक मादक पदार्थ के संबंध में सूचना किशनगंज जिला पुलिस की विशेष टीम ए०एन०टी०एफ० के हेल्पलाईन नंबर- 9031816150 पर दे सकते हैं, सूचनादाता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जायेगी।