सैदपुर: कोतवाली पहुंचे CO ने रिक्रूट से कांस्टेबल बने पुलिसकर्मियों के अभिभावक के रूप में बैरक, मेस और शौचालय का किया निरीक्षण
क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी ने कोतवाल राजेश त्रिपाठी के साथ नए पुलिसकर्मियों की सुविधाओं के बाबत कोतवाली का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोतवाली परिसर स्थित मेस, कॉमन शौचालय और पुलिस बैरकों की व्यवस्थाओं और सुविधाओं का हाल जाना। उन्होंने कहा ने कि पुलिसकर्मियों की मूलभूत सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कमी या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।