पोहरी: पोहरी उपजेल में नशा मुक्ति शिविर आयोजित, बंदियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई
Pohri, Shivpuri | Apr 27, 2026 जेलर सौरभ वर्मा के मार्गदर्शन में सोमवार दोपहर 2 बजे पोहरी उपजेल प्रांगण में नशा मुक्ति शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सामुदायिक स्तर पर कार्यरत विकास संवाद समिति के अजय यादव के सहयोग और विधिक सहायता से पी.एल.वी. आकाश श्रीवास्तव की उपस्थिति में संपन्न हुआ।शिविर के दौरान जेल में बंद कैदियों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी।