हंडिया: विदेश भेजने के नाम पर युवक से ठगी, पीड़ित ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप
साहिपुर निवासी युवक के साथ विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। गांव निवासी सोनू कुमार ने आरोप लगाया कि अरई निवासी एक व्यक्ति ने उसे विदेश भेजने का झांसा देकर पैसे ले लिए, लेकिन न तो उसे विदेश भेजा और न ही रकम वापस की।पीड़ित के अनुसार काफी समय बीत जाने के बाद भी आरोपी टालमटोल करता रहा, मामले को लेकर बुधवार लगभग 03 बजे पीड़ित ने जानकारी दी।