कौंच: कोंच में गैस वितरण में अनियमितता से परेशान उपभोक्ताओं ने पूर्ति निरीक्षक से कार्रवाई की मांग की
Konch, Jalaun | Apr 11, 2026 कोंच तहसील क्षेत्र में महंत नगर, चंदुर्रा, पड़री और गांधीनगर के दर्जनों उपभोक्ताओं ने अरुण गैस एजेंसी संचालक पर समय से गैस न देने का आरोप लगाया है, उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसी के चक्कर लगाने के बावजूद गैस उपलब्ध नहीं कराई जा रही है और कोटा पूरा होने की बात कहकर टाल दिया जाता है, वही प्रभावित लोगों ने शनिवार सुबह 11:30 बजे पूर्ति निरीक्षक से शिकायत की है।