जमालपुर: जमालपुर के विकास को लेकर महागठबंधन ने सीडब्ल्यूएम व बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी एवं इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार तांती के नेतृत्व में शुक्रवार दोपहर रेल कारखाना के मुख्य कारखाना प्रबंधक (सीडब्ल्यूएम) तथा जमालपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से जमालपुर के समग्र विकास एवं रेल से जुड़ी जनसमस्याओं के