हुज़ूर: ट्विशा शर्मा मौत मामले में पति समर्थ सिंह मेडिकल परीक्षण के बाद कोर्ट में पेश
Huzur, Bhopal | May 23, 2026 भोपाल में चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में पुलिस जांच लगातार तेज होती जा रही है। मामले में ट्विशा के पति समर्थ का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसके बाद पुलिस उसे कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट लेकर पहुंची। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस समर्थ को कोर्ट के पीछे वाले गेट से अंदर लेकर पहुंची|