जबलपुर: कोषालय की कार्यप्रणाली पर कर्मचारी संघ ने उठाए सवाल, अव्यवस्थाएं नहीं सुधरीं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी
जबलपुर जिला कोषालय में व्याप्त अफ़सरशाही, काम में देरी और कथित भ्रष्टाचार को लेकर मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने कड़ा विरोध जताया है। जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कोषालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए। संघ का कहना है कि कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाओं का समय पर सत्यापन नहीं किया जा रहा है, वहीं एक ही