शाजापुर: जिला अस्पताल में सुरक्षा गार्ड और घायलों के परिजनों के बीच हुई हाथापाई, पुलिस ने शांत कराया मामला
जिला अस्पताल शाजापुर में सोमवार को हादसे में घायल बच्चों के परिजन और सुरक्षा गार्डों में हाथापाई हो गई। माैके पर माैजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर अलग किया। सूचना लगने पर कोतवाली थाना पुलिस भी माैके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। दरअसल सोमवार को एक सड़क हादसे में घायल बच्चे उपचार के लिए जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचे थे।