कोडरमा: उपायुक्त के जनता दरबार में जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण, पेंशन समेत कई मामलों पर जांच के बाद कार्रवाई के दिए गए निर्देश
उपायुक्त मेघा भारद्वाज द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में आकर अपनी समस्याओं को उपायुक्त महोदया के समक्ष रखा। उपायुक्त ने सभी लोगों से एक-एक कर समस्याएं सुनी। जनता दरबार में आयुष्मान कार्ड बनाने, जमाबंदी खोलने, कब्जा कर अवैध निर्माण करने, रसीद निर्गत नहीं करने के मामले सामने आए।