कोडरमा: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र लोचनपुर का किया गया निरीक्षण
मंगलवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री भारत सरकार सह सांसद कोडरमा अन्नपूर्णा देवी द्वारा कोडरमा प्रखंड अंतर्गत लोचनपुर आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया।उन्होंने कहा कि बच्चों का विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विकास करें।इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी केंद्र में मंत्री अन्नपूर्णा देवी और उपायुक्त मेघा भारद्वाज द्वारा पौधा रोपण किया गया ।