कोडरमा: ढोढ़ाकोला पीएफ जंगल में अवैध खनन में लगे जेसीबी को वन विभाग की टीम ने किया जब्त
वन विभाग कोडरमा की टीम ने अवैध खनन में शामिल एक जेसीबी वाहन को जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार रेंजर राम बाबू कुमार को डोमचांच के ढोढाकोला पीएफ जंगल में माइका के अवैध खनन की सूचना मिली थी। जिसके बाद प्रभारी वनपाल सुजीत कुमार सोनी के नेतृत्व में वन कर्मी की टीम के साथ ढोढाकोला जंगल में छापेमारी की गई। जहां अवैध खनन में लगे जेसीबी को जब्त कर लिया गया।