कोडरमा: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में राजस्व संबंधित बैठक संपन्न
मंगलवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में राजस्व संबंधित बैठक किया गया। बैठक में उपायुक्त द्वारा राजस्व संबंधित सभी मामलों एवं विभागीय समीक्षा किया गया। बैठक में राजस्व न्यायालय, लंबित दाखिल खारिज मामले, भूमि सीमांकन हेतु प्राप्त आवेदन के निष्पादन, जाति/आवासीय/आय प्रमाण पत्र मामले पर चर्चा की गई।