ग्यारसपुर: ग्यारसपुर में नरवाई में भीषण आग, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू
ग्यारसपुर क्षेत्र में खेतों में पड़ी नरवाई में अचानक सोमवार दोपहर 2 बजे आग लगने से हड़कंप मच गया। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलकर बड़े क्षेत्र को अपनी चपेट में ले गई। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से बड़ा नुकसान टल गया, हालांकि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।