कुरावली: कुरावली क्षेत्र में मार्केट से शटरिंग प्लेटें चोरी, कबाड़ी की दुकान पर बेचने का आरोप
जानकारी के अनुसार, नगला चैती निवासी सतेंद्र सिंह पुत्र विजय बहादुर भवन निर्माण का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि कोतवाली गेट के सामने स्थित संजय मशीनरी स्टोर के मार्केट में उन्होंने लैंटर कार्य के लिए शटरिंग की प्लेटें रखी थीं। आरोप है कि रात अज्ञात चोर वहां से 17 शटरिंग प्लेटें चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की जिसमें जांच शुरू कर दी है।