कौंच: गल्ला मंडी में भाकियू की मासिक बैठक में किसानों की समस्याओं पर जोर, प्रदेश महासचिव रहे मौजूद, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
Konch, Jalaun | May 10, 2026 भाकियू की मासिक बैठक रविवार 4 बजे कोंच गल्ला मंडी परिसर में जिलाध्यक्ष विजय सिंह अंडा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। किसानों ने अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से 70 फीसदी से अधिक फसल नुकसान पर जल्द मुआवजे की मांग उठाई। साथ ही नमामि गंगे परियोजना के नालों की सफाई की मांग की गई है।