पूरनपुर: नगरपालिका और देहात क्षेत्र में बारिश के बाद रास्ते और घरों में भरा पानी, प्रशासन से शिकायत के बावजूद नहीं हुई सुनवाई
पूरनपुर नगरपालिका और देहांत क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की बारिश के बाद पोल खुलती नजर आ रही हैं। दरअसल मोहल्ला रजागंज देहात निकट रेलवे लाइन के किनारे कच्चा नाला है। जिसमें नगरपालिका व देहांत दोनों का पानी आता है। नाला कच्चा होने की वजह से बारिश में नाले का पानी रास्तों पर भर जाता है और वही पानी घरों में भर जाता हैं।