उत्तराखंड की सियासत में फिर भूचाल! अंकिता भंडारी केस से जुड़ी कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल
अंकिता भंडारी केस से जुड़ी एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस रिकॉर्डिंग में कथित तौर पर किसी डील और स्वामी दर्शन भारती तथा सरकार के बीच बातचीत का जिक्र होने के दावे किए जा रहे हैं।
हालांकि, आवाज इंडिया इस वायरल ऑडियो रिकॉर्डिंग की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। न ही रिकॉर्डिंग में कही गई बातों को सत्य मानता है। लेकिन यदि इस रिकॉर्डिंग में उठाए गए सवालों में कोई तथ्य है, तो उसकी निष्पक्ष जांच जरूर होनी चाहिए।
आखिर इस रिकॉर्डिंग की सच्चाई क्या है? इसमें जिन बातचीत और कथित डील का जिक्र किया जा रहा है, उनका आधार क्या है? क्या जांच एजेंसियां इसकी सत्यता की पड़ताल करेंगी?
अंकिता को न्याय मिलना चाहिए और उससे जुड़े हर सवाल का जवाब जांच के जरिए सामने आना चाहिए।
#AwaazIndiaDigital #Uttarakhand #JusticeForAnkitaBhandari #AnkitaBhandariCase #Uttarakhand #UrmilaSunawar #SwamiDarshanBharti #viralaudio
Kichha, Udham Singh Nagar | Nov 14, 2026