मंदसौर: पाली में पकड़े गए तस्कर ने कोतवाली थाने के एसआई का नाम लिया, कहा- 3 ग्राम एमडी लेकर आया था
राजस्थान के पाली कोतवाली थाना में 3 ग्राम एमडी ड्रग के साथ पकड़े गए आरोपी ने कोतवाली थाने में पदस्थ एसआई गौरव लाड का नाम लिया है। इस संबंध में पाली पुलिस द्वारा की गई एफआईआर में एसआई गौरव का नाम भी दर्ज है। एसआई लाड ने अपनी सफाई में कहा कि जिस आरोपी को पाली पुलिस ने पकड़ा है, उसने द्वेषतावश मेरा नाम लिया है।