जैतहरी: जैतहरी में नल-जल व्यवस्था पर CEO सख्त, निर्बाध सप्लाई के दिए निर्देश, हर्री-बर्री समेत चार गांवों का निरीक्षण
जिला पंचायत CEO अर्चना कुमारी ने जैतहरी जनपद के हर्री, बर्री, अमगंवा व गुंवारी गांवों में नल-जल योजना और स्कूलों की पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण किया,निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित करने, विद्युत कनेक्शन व मीटर के संधारण के निर्देश दिए गए। CEO ने ग्रामीणों से जानकारी लेकर पानी की समस्या होने पर तुरंत सूचना देने की अपील की।