#ब्रेकिंग_न्यूज..
भरतपुर। रुदावल थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दु*ष्कर्म और घर से नकदी व जेवरात चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पड़ोसी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार, घटना 28 अगस्त की रात की है जब पीड़िता का पति दुकान से लौटा था। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पति को पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। पति के सो जाने के बाद आरोपी चुपके से घर में दाखिल हुआ और महिला को चाकू की नोक पर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी अलमारी में रखे करीब 3 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गया। होश में आने पर पति को आपबीती बताकर पीड़िता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, जिस पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।