अररिया शहर के चांदनी चौक में एक छोटी बच्ची अपने पिता मोहम्मद अशरफ के साथ जाने से इनकार कर जोर-जोर से रोने लगी। भीड़ ने शक जताया कि व्यक्ति बच्चा चोर है और बच्ची को जबरन ले जा रहा है। लोगों ने उसे रोक लिया और डायल 112 पर पुलिस बुलाई। पुलिस जांच में पता चला कि बच्ची अशरफ की अपनी बेटी है।