मुज़फ्फरनगर: नंदोई पर दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, कार्रवाई न होने पर विवाहिता ने आत्मदाह की चेतावनी दी
तितावी क्षेत्र की एक विवाहिता ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर नंदोई पर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पति द्वारा झूठा ठहराए जाने के बाद मायके वालों ने ससुराल में पंचायत की, जहां आरोपी ने वीडियो डिलीट करने की बात मानी। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और एक दरोगा ने अभद्रता भी की। दी आत्मदाह की दी चेतावनी।