लोहरदगा: NSUI की पहल से लोहरदगा बीएस कॉलेज में सुधरी पेयजल व्यवस्था, नया वाटर फिल्टर लगा छात्रों को मिलने लगा स्वच्छ पानी।
लोहरदगा के बीएस कॉलेज में विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठा रही NSUI छात्र संघ की पहल का सकारात्मक असर मंगलवार सुबह 11 बजे देखने को मिला। कुछ दिनों पूर्व कॉलेज परिसर में पेयजल व्यवस्था की खराब स्थिति को लेकर NSUI कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन के समक्ष विरोध दर्ज कराया था।