पथरिया: नरसिंहगढ़ माइसेम सीमेंट फैक्ट्री में गांजा सहित अन्य मादक पदार्थों का हुआ विनष्टीकरण, सागर DIG शशिन्द्र चौहान शामिल
Patharia, Damoh | May 21, 2026 पथरिया विकासखंड के नरसिंहगढ़ माइसेम सीमेंट फैक्ट्री में गुरुवार शाम पन्ना और दमोह जिलों में जब्त किए गए गांजा, डोडा चूरा, अफीम सहित अन्य मादक पदार्थों का विनष्टीकरण किया गया। कार्रवाई न्यायालय की अनुमति के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत हुई। इस दौरान सागर डीआईजी शशीन्द सिंह चौहान, दमोह एसपी आनंद कलादगी, पन्ना एसपी निवेदिता नायडू सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।