कोरांव: देवघाट में बेलन नदी के तट पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर और माझियारी के हनुमान मंदिर के सौंदर्यीकरण की मिली मंजूरी
कोरांव विकासखंड के देवघाट में बेलन नदी के तट पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर और माझियारी के हनुमान मंदिर के सौंदर्यीकरण को पर्यटन विभाग से मंजूरी मिल गई है। यह मंजूरी मंगलवार को प्राप्त हुई। कोरांव विधायक राजमणि कोल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से इन मंदिरों के सौंदर्यीकरण की मांग की थी।