मऊरानीपुर: लहचूरा पुलिस की तत्परता: 2 घंटे में लापता 13 वर्षीय मासूम को खोजकर परिजनों से मिलाया
झांसी के लहचूरा थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के बाद लापता हुए 13 वर्षीय अंश को पुलिस ने महज 2 घंटे में सकुशल बरामद कर लिया। बच्चा माता-पिता की डांट से नाराज होकर मामा के घर जा रहा था। पुलिस ने बच्चे को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।