मऊगंज: पहाड़ी निरपति सिंह गांव में युवक की रहस्यमयी मौत, घर से बुलाकर ले जाने के बाद मिली लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Mauganj, Rewa | Feb 8, 2026 मऊगंज थाना क्षेत्र के पहाड़ी निरपति सिंह गाव मे 27 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। थाना मऊगंज क्षेत्र निवासी पवन गिरि की लाश एक महिला के घर के सामने मिलने के बाद परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या बताया है। मृतक के पिता अर्जुन गिरि ने थाने में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि पवन को फोन कर बुलाया गया और उनकी हत्या कर दिया