मैनपुरी: ग्राम पुंडरी निवासी पीड़ित ने प्रधान पति पर अपनी जमीन पर कब्जा कराने का आरोप लगाया, डीएम से की शिकायत
एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम पुंडरी राधेश्याम पुत्र रामसनेही ने मंगलवार की दोपहर जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम से शिकायत करते हुए आरोप लगाते हुए बताया कि उसे पट्टे की जमीन मिली थी। जिस गाटा संख्या पर प्रधान पति द्वारा दूसरे व्यक्ति को कब्जा कराने का आरोप लगाया है। वहीं मामले में डीएम से शिकायत कर मदद की गुहार लगाई है।