रायडीह: कुएं की मरम्मत के दौरान मिट्टी धंसने से दो घायल, एक का हाथ टूटा
Raidih, Gumla | May 25, 2026 रायडीह थाना क्षेत्र के कटकाया गांव में सोमवार सुबह पुरानी कुएं की मरम्मत के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कुएं के अंदर कार्य कर रहे दो युवक अचानक मिट्टी धंसने से नीचे गिरकर घायल हो गए। घायलों में हेमंत एक्का (27 वर्ष) एवं प्रवीण एक्का (36 वर्ष) शामिल हैं। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।