अनूपपुर: केवई नदी पर अवैध निर्माण का आरोप, युवाओं ने कलेक्टर से जांच और 'स्टॉप वर्क ऑर्डर' की मांग की
जिले के कोतमा क्षेत्र के युवाओं और किसानों ने केवई नदी पर बनाए जा रहे अवैध अनिकट और प्रस्तावित 9 बैराजों को लेकर जिला कलेक्टर को शिकायत सौंपी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संबंधित कंपनी ने पर्यावरण मंजूरी (EC) की शर्तों का उल्लंघन करते हुए महत्वपूर्ण जानकारी छिपाई और बिना वैध अनुमति के निर्माण कार्य शुरू किया।