झाझा: रेलवे स्टेशन झाझा के प्लेटफार्म संख्या 4 पर ट्रेन की चपेट में आने से एक रेल कर्मी की हुई मौत
Jhajha, Jamui | Feb 26, 2024 झाझा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 4 पर ट्रेन की चपेट में आने से एक रेल कर्मी की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई। मृतक की पहचान पिपरा गांव के रहने वाले कृष्णदेव मंडल के रूप में हुई है जो झाझा के रेलवे विभाग PWI में पदस्थापित था।