झाझा: बोसबगान में झाझा प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर किसान नेता विनोद यादव की अगुवाई में हुई बैठक
Jhajha, Jamui | Feb 25, 2024 रविवार को बोसबगान में किसान नेता बिनोद यादव की अगुवाई में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जन समस्याओं को लेकर बैठक किया गया। बैठक में बिनोद यादव ने कहा कि आज भी कई गांव विकास से कोसों दूर है। आज भी लोगों को आवास योजना,राशन कार्ड योजना का लाभ नही मिला है। नलजल योजना में काफी लूट मची है। सरकार की योजना लाभुकों तक पहुॅच नही पाता है। बैठक में कई लोग मौजूद रहे।