शिकोहाबाद: होटल ग्रीन पार्क में 'नारी शक्ति वंदन' में गूंजा सशक्तिकरण का संकल्प, 33% आरक्षण को बताया ऐतिहासिक
नगर के होटल ग्रीन पार्क में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 'नारी शक्ति नारी वंदन' महिला सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष रानी गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा नेत्री डॉ. अनुपम शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया।