जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल, रोहतक में भव्य करियर मेले 2026 का आयोजन
रोहतक, 23 नवंबर 2026: जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल, रोहतक में भव्य करियर मेले 2026 का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न शैक्षणिक विकल्पों से परिचित कराना, विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों से संवाद करने का अवसर प्रदान करना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए उचित मार्गदर्शन देना था।
इस करियर मेले में देश-विदेश के 20 प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों ने भाग लिया। इनमें NMIMS मुंबई, अशोका यूनिवर्सिटी, ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी, बेनेट यूनिवर्सिटी, SRMIST मोदीनगर, गलगोटिया यूनिवर्सिटी, जीएलए यूनिवर्सिटी, के.आर. मंगलम यूनिवर्सिटी, जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी, एसजीटी यूनिवर्सिटी, एमिटी यूनिवर्सिटी गुरुग्राम, चितकारा यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, वॉक्सेन यूनिवर्सिटी, आरवी यूनिवर्सिटी, पारुल यूनिवर्सिटी, MMS यूनिवर्सिटी लंदन, गीता यूनिवर्सिटी, PIET तथा UPES देहरादून शामिल रहे।
विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें विभिन्न शैक्षणिक पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया, छात्रवृत्ति योजनाओं एवं उभरते करियर विकल्पों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इस संवादात्मक सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुसार भविष्य के करियर का चयन करने में सहायता मिली।
इस आयोजन का सफल संचालन विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री विक्रांत मैना, निदेशक डॉ. सान्या मैना, सहायक निदेशक डॉ. अमन अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या डॉ. श्रुति शर्मा के दूरदर्शी मार्गदर्शन में किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उचित करियर मार्गदर्शन एवं उच्च शिक्षा के अवसरों से परिचित कराने के महत्व पर बल दिया।
यह करियर मेला विद्यार्थियों के लिए एक ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक अनुभव सिद्ध हुआ, जिसने उन्हें अपने शैक्षणिक एवं व्यावसायिक भविष्य के प्रति अधिक जागरूक और आत्मविश्वासी बनाया।
ऐसे आयोजनों के माध्यम से जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल, रोहतक विद्यार्थियों को नए अवसरों, उचित मार्गदर्शन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ते हुए उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने हेतु निरंतर प्रयासरत है।
Rohtak, Rohtak | Nov 24, 2026