जिले में गर्मी का असर लगातार तेज होता जा रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री के आसपास रहा। सुबह के समय भी अब ठंडक महसूस नहीं हो रही और सूरज निकलते ही तापमान तेजी से बढ़ रहा है।