बांसगांव: बाँसगाँव इलाके के एक गाँव में मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी हुई लापता, माँ की तहरीर बाँसगाँव थाने में केस दर्ज
गोरखपुर जनपद के बाँसगाँव थाना क्षेत्र एक गाँव में मां की डांट फटकार से क्षुब्ध होकर किशोरी से लापता हो गई। किशोरी के घर से लापता हो जाने की जानकारी किशोरी की मां ने तहरीर के माध्यम से बाँसगाँव थाने पर दी। बाँसगाँव पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमसुदगी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू कर दिया है।