श्री गंगानगर: कलेक्ट्रैट सभागार में नार्को कोर्डिनेशन सेंटर तंत्र की जिला स्तरीय बैठक में जिला कलक्टर ने दिए निर्देश
Shree Ganganagar, Ganganagar | May 22, 2026
नार्को कोर्डिनेशन सेंटर तंत्र की जिला स्तरीय स्टेडिंग कमेटी की बैठक शुक्रवार को शाम 4:00 कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान जिला कलक्टर ने प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये।