सेवढ़ा: रतनगढ़ माता मंदिर मार्ग लूटकांड: डीपार पुलिस ने ₹10 हजार के इनामी बदमाश को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार
Seondha, Datia | May 23, 2026 रतनगढ़ माता मंदिर मार्ग पर हुए लूटकांड में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को थाना डीपार पुलिस ने अवैध हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी यादवेंद्र गुर्जर ने शनिवार 9 बजे जानकारी मे बताया की 14 म ईको खमरौली-लोकेंद्रपुर मार्ग पर करौली के पास चार अज्ञात बदमाशों ने रतनगढ़ माता मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे दंपत्ति को कट्टा अड़ाकर लूट की थी