सरधना: भारतीय किसान यूनियन किसान क्रांति के लोगों ने बिनोली रोड पर बैठक की, किसान व मजदूरों के पक्ष में लिए गए कई अहम फैसले
सरधना के बिनोली रोड पर भारतीय किसान यूनियन किसान क्रांति द्वारा किसान एवं मजदूरों की समस्याओं को लेकर किसान–मजदूर सम्मान पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी निखिल राव के नेतृत्व तथा राष्ट्रीय महासचिव हाजी इरफान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। पंचायत में क्षेत्र एवं आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में किसान, मजदूर, शामिल रहे