अमानगंज: पन्ना: कल गौशालाओं में होगा गोवर्धन पूजन, कलेक्टर ने दी जानकारी
गोवर्धन पूजा के अवसर पर जिले की विभिन्न गौशालाओं में शनिवार, 02 नवम्बर को गोवर्धन पूजन के कार्यक्रम होंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम अजयगढ़ विकासखंड के कान्हा गौशाला भानपुर में सुबह 11 बजे से होगा। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह सहित जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे एवं अन्य स्थानीय लोग शामिल होंगे