कांके: बुंडू थाना क्षेत्र के पागला बाबा रोड पर पेड़ से लटका मिला युवक और युवती का शव
Kanke, Ranchi | Apr 13, 2026 बुंडू थाना क्षेत्र के पागला बाबा रोड के पास सोमवार सुबह करीब छह बजे पेड़ से लटकता हुआ युवक और युवती का शव बरामद हुआ है। घटना की सुचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और आगे की जांच में जुटी हुई है।