अम्बाला: बलदेव नगर में संदिग्ध हालत में मिले व्यक्ति को लाया गया शहर के सिविल अस्पताल, डॉक्टर ने किया मृत घोषित
Ambala, Ambala | Jan 22, 2024 बलदेव नगर में चंडीगढ़ अंबाला हाईवे पर पुल के नीचे संदिग्ध अवस्था में मिले व्यक्ति को एंबुलेंस के माध्यम से शहर के सिविल अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने व्यक्ति को चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम व शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।