झालरापाटन: रामपुरिया गांव में चोरी के शक में युवक को पीट-पीटकर किया घायल
झालावाड़ के रामपुरिया गांव में मोटर चुराने के शक में एक युवक को उसी के पड़ोसी रिश्तेदारों ने पीट-पीट कर घायल कर दिया। घायल युवक करण सिंह को उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। भालता पुलिस ने गुरुवार सुबह करीब 11:00 करण सिंह के बयान दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।