झालरापाटन: कृषि उपज मंडी 8 दिन बंद रहेगी, किसानों से माल नहीं लाने की की गई अपील
झालरापाटन की हरिशंकर कृषि उपज मंडी दीपावली महापर्व के कारण आठ दिनों के लिए बंद रहेगी।इस दौरान मंडी में जिंसों की खरीद-फरोख्त पूरी तरह ठप रहेगी।खाद्य एवं तिलहन व्यापार संघ के मीडिया प्रभारी हरि राठौर गुरुवार सुबह 11 बताया कि 18 अक्टूबर को धनतेरस, 19 को रूप चौदस,20 और 21 को दीपावली,22 को गोवर्धन पूजन,23 को भाई दूज और 24 को दीपावली स्नेह मिलन पर मंडी बंद रहेगी।