झालरापाटन: महुआ खेड़ा गांव में पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी परिवार के लोगों ने 20 वर्षीय युवती को पीट-पीट कर किया घायल
झालावाड़ के महुआ खेड़ा गांव में पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी परिवार के लोगों ने एक 20 वर्षिय युवती को पीट-पीट कर गंभीर घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए झालावाड़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने बुधवार शाम 7 बजे बताया कि गांव की रहने वाली मंजू बाई को उसी के पड़ोसी पर के रहने वाले लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते पीट पीट कर घायल कर दिया।